Thursday, March 14, 2013

kitna Badal Gaya Insan - कितना बदल गया इंसान

परिवर्तन और व्यापर  कि ऐसी बयार चली है की इंसान और इंसानियत भी इससे नहीं बच सकी, इंसान चंद रुपयों की जरुरत के लिए इतना  बदल गया कि उसे अपना धरम और ईमान भी सरेबाजार नीलाम करने में कोई परहेज नहीं रहा, आज आलम ये है की आदमी अपने अस्तित्व और वजूद को साबित करने के लिए या अपने थोड़े से स्वार्थ की पूर्ती के लिए किसी का कितना भी बड़ा नुकसान करने से पीछे नहीं हटता बल्कि उसे दूसरों को प्रताड़ित करने में आनंद की अनुभूति होती है । शायद आज के इंसान को ये लगता है कि  उनकी उन्नति दूसरों की अवनती पर निर्भर है यही कारन है की वो दूसरों को असफल कर अपनी सफलता का मार्ग खोजता है । 
छोटी सी जिंदगी है, वो भी आज है पर कल का कोई ठिकाना नहीं, फिर  हम इसे आपसी सौहार्द और प्रेम के साथ क्यों नहीं बिता सकते, क्यों नहीं हम लोगों की ख़ुशी और मुस्कराहट का कारक बन सकते, क्यों नहीं हम आपसी मतभेदों और मनभेदों को दूर कर अपने आस पास खुशहाली का वातावरण तैयार कर सकते ...... शायद इसलिए कि हमारा मन और मस्तिष्क अब स्वाभिमानी नहीं अभिमानी हो चुका है, हम कुछ हासिल करने के नाम पर बहोत कुछ खो चुके हैं, हम जितनी उच्च स्थति को हासिल कर रहे हैं उतनी ही निम्नता और संकीर्णता हमारे ह्रदय में समाती जा रही है, पैसा अब हमारी जरुरत नहीं बल्कि हमारे अभिमान का कारक बन चुका है, अब घरों पर केवल  नाम और ओहदे बचे है इंसान और इंसानियत पद और प्रतिष्ठा के दांवपेंच में कहीं दफ़न हो चुकी है ।
हमें याद रखना चाहिए कि हमारे कर्म ही हमारी सफलता का निर्धारण कर सकते हैं, अगर हम सोचते है की किसी को परेशान करके हम चैन से जी पाएंगे तो ये हमारी गलत फहमी है क्योंकि अगर हम किसी के साथ बुरा करने का प्रयास करते हैं तो इश्वर हमारे साथ भी बुरा करने वाला कहीं ना कहीं तैयार रखता है और वक़्त आते ही हमें हमारे कर्मों का फल मिल जाता है।  

Thursday, November 22, 2012

Saare Jahan Se Achha - सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा है .........

जहाँ सुरक्षाकर्मी जब जिसको चाहे कर दे अँधा
और पुलिस के थाने ऐसे जैसे पंडों का धंधा
मुठभेड़ों के नाम पर हत्या होती है निर्दोषों की
चौराहों की मर्यादा है ठोकर में मदहोशों की
जहाँ वर्दियों की बाहों में अबला की चीखें गम है
गाँधी की नैतिकता वाली आँखों के आगे तम है
भारत गाँधी के सपनों का कातिल है हत्यारा है
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा है .........

गर्मी सर्दी बरसातों में निर्धन मर जाएँ तो क्या
आमों की गुठली के आटे की रोटी खाएं तो क्या
आदिवासियों की मजबूरी पेड़ों की पत्ती खाएं
झोपड़ियों में पैदा होकर फुटपाथों पर मर जाएँ
हमने अपनी झोपड़ियों के आँगन भूख सहेजी है
लेकिन अपनी कला नाचने अमरीका में भेजी है
जो भूखों से भीख मांग ले भारत वो बंजारा है
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा है .........

खूनी दंगों के जंगल ही जंगल जिसके आँगन में
लाखों चोटें खाए बैठा है जो अपने दामन में
जिसके पूजा घर शामिल हैं होड़ों में हथियारों की
ईटें भी रोती होंगी मंदिर मस्जिद गुरुद्वारों की
जिसका रोज तिरंगा अपने लहू में सन जाता है
बेटे का पिस्तौल माँ के ही सीने पर तन जाता है
भगत सिंह की धरती पर खालिस्तानी नारा है
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा है .........

कफ़न खसौटे भी हमसे बेशर्मी में हार गए
भारत के मुर्दे भी बिक बिक कर सीमा पार गए
हमने आडम्बर ओढा है धरम करम के सायों का
पर दुनिया वालों के आगे मांस परोसा गायों का
यहाँ पुजारी भी बैठे हैं आँखों में नाख़ून लिए
और ब्रह्मचारी फिरते हैं जेबों में कानून लिए
राम तुम्हारी गंगा मैली गंगा जल भी खारा है
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा है .........

जहाँ अभी भी मानव की बलि रोज चढ़ाई जाती है
पत्थर की मूरत भी लहू से नहलाई जाती है
युवा कली की घूघट उठने से पहले सिल जाती है
इस भारत में दूध नहीं मिलता मदिरा मिल जाती है
जहाँ रोज लाशें बनती हैं दुल्हन बिना दहेजों की
और रोज संख्या बढ़ जाती है आवारा सेजों की
बेबस नोची हुयी कली का चकला यहाँ सहारा है
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा है .........

यहाँ बुद्धि तौली जाती है जाती सने आधारों से
सत्ता की नैया चलती है आरक्षित पतवारों से
कूटनीतियाँ तोड़ रही हैं निर्धन की खुद्दारी को
यहाँ परीक्षा से पहले परिणाम सुरक्षित होता है
मिट्टी के माधव का भी सम्मान सुरक्षित होता है
आरक्षण कानून वतन की प्रतिभा का हत्यारा है
फिर भी सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा है .........

Monday, November 19, 2012

Indian Democracy vs Anna, Kejriwal and .....

देश में परिवर्तन की लहर चल रही है, देश का आमजनमानस खुद को छोड़ बाकि सब कुछ बदलना चाहता है, जो अपने हालात न बदल पा रहा हों वो भी देश को बदलने की कोशिश में है, या यूँ कहिये की हम अपने वर्तमान पर अविश्वास करने लगे हैं और असुरक्षा की भावना का शिकार हो रहे हैं। अविश्वास और असंतोष का आलम ये है की हम ये भी नहीं सोचना चाहते की ये परिवर्तन हमें सकारात्मक दिशा की ओर ले जायेगा या फिर हम अपने वजूद को भी खो देंगे। इस परिवर्तन का हर कोई अपने तरीके से लाभ लेने की जुगत में लगा हुआ है, राजनीतिक दल इसे सत्ता पक्ष के खिलाफ माहौल समझ रहे हैं और अपने पक्ष में वोट बैंक में तब्दील करना चाहते हैं, दूसरी ओर  समाज सेवा के रास्ते कुछ लोग अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए मुख्यधारा में शामिल होकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
अन्ना और केजरीवाल इसका बड़ा उदाहरण हैं, ये जनमत पर भरोसा नहीं करते, चुनी हुयी सरकार पर भरोसा नहीं करते, लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं करते, हमारी न्यायायिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं करते, देश में मौजूद जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं करते, किसी भी राजनीतिक दल पर भरोसा नहीं करते, उद्योग घरानों पर भरोसा नहीं करते और चाहते हैं देश की एक अरब से भी ज्यादा जनसंख्या इन पर भरोसा करे, उन जनप्रतिनिधियों का मजाक उड़ाते हैं जिन्हें देश के आवाम ने मतदान कर चुना है और खुद को देश का मसीहा बताने की कोशिश करते हैं।
केजरीवाल के पिछले एक वर्ष में कई रूप हमारे सामने आये, जिस राजनीति को दूषित कह कर आमजनमानस के मन में लोकतंत्र के प्रति घ्रणा पैदा कर रहे थे आज उसी राजनीति में प्रवेश कर चुके केजरीवाल की बातों में तानाशाही की स्पष्ट झलक देखी जा सकती है, ये चंद लोगों का संगठन कई हिस्सों में विभक्त हो चुका है और आज भी जो एक दूसरे के साथ होने का दम भरते हैं उनके ख़यालात आपस में भी मेल नहीं खाते। सोचना चाहिए जो लोग एक छोटे से संगठन को संगठित ना रख पायें हों वो इस राष्ट को भला कैसे एकता का पाठ पढ़ाएंगे उँगलियों पर गिने जा सकने वाले ये आन्दोलनकारी समूचे राष्ट की नीति और नियति का फैसला करना चाहते हैं, जिनकी खुद कोई दिशा और दशा नहीं वो भारत को एक नहीं दिशा देने का ख़्वाब जनता को दिखा रहें हैं और जनता है की वशीभूत हुयी जा रही है।
जिस लोकपाल बिल को अन्ना और उनकी टीम सर्वश्रेष्ट बताने की कोशिश कर रहे हैं हकीकत ये है की उस बिल को अन्ना हजारे ने आज तक पढ़ा ही नहीं, ये टीम अन्ना का नही बल्कि प्रशांत भूसन का लोकपाल बिल है, वो बिल जिसकी लड़ाई लड़ते 15 महीने बीते हैं उसमे खुद टीम अन्ना 18 से ज्यादा संसोधन कर चुकी है और आगे ना जाने कितने और संसोधन इसमें किये जायेंगे। वास्तविकता ये है की अन्ना हजारे और केजरीवाल खुद नहीं चाहते की लोकपाल बिल पास हो शायद यही वजह है की सरकार जब इनकी बातों को मान लेती हैं तो ये उस बिल को संसोधित कर नए प्रावधान जोड़ने लगते हैं ताकि सरकार से असहमति बनी रहे और ये जनसाधारण के मन में लोकतंत्र के खिलाफ जहर का रोपण करते रहें, सरकार इनकी जितनी भी मांगों को मान लेती है वो सब महत्वहीन हो जाती हैं और जो मांगे नहीं मानी जाती वही महत्वपूर्ण रहती हैं। अगर हकीकत में ये लोकपाल के पक्षधर होते तो सरकार इसे जिस भी स्वरूप में लाना चाहती थी, लाने देते जहाँ तक रही बात लोकपाल को सशक्त बनाने की तो सविधान संसोधन एक प्रक्रिया है जिसके तहत समय समय पर लोकपाल के अधिकारों की समीक्षा कर उसे कम या ज्यादा किया जा सकता था परन्तु इन्होने अपनी हठधर्मिता को सर्वोपरि माना और देश में लोकपाल कानून लागू नहीं होने दिया।
अन्ना का लोकपाल शक्तिओं का केन्द्रीकरण था अन्ना एक ऐसा सर्वशक्तिशाली लोकपाल देश को देना चाहते थे जो किसी भी नियंत्रण की परिधि में ना हो, जिसका कोई कुछ ना कर सके, जो किसी के प्रति उत्तरदायी ना हो और जिसके चयन में आमजनता की कोई भूमिका ना हो और वो देश का सर्वोच्च शक्तिकेंद्र बन जाये। शायद अन्ना देश को लोकपाल के नाम पर भस्मासुर देना चाहते थे या लोकपाल के नाम पर लोकशाही को तानाशाही में परिवर्तित करना चाहते थे । भारत का इतिहास साक्षी है की जब जब कोई सर्वशक्तिशाली हुआ है उसने अपनी शक्तियों का जमकर दुरूपयोग भी किया है।
देश का आम आदमी भ्रष्टाचार से त्रस्त है पर हम अपनी पीड़ा मिटाने के लिए एक नयी समस्या को भी तो नहीं अपना सकते, हम राजनेताओं से संतुष्ट नहीं हैं पर अपने इस असंतोष के कारण हम लोकतंत्र को भी तो कुर्बान नहीं कर सकते, हम जिस रास्ते को निदान का  रास्ता मान रहे हैं वो हमें एक ऐसे भंवर की ओर ले जायेगा जहाँ से लौट पाना कभी संभव नहीं होगा।
केजरीवाल ने नकारात्मकता की राजनीती शुरू की है ये संपूर्ण राष्ट को एक सुर में चोर बता रहें हैं, टीवी चैनल  पर रोज खुलासे करते हैं पर अपने पास उपलब्ध सबूतों को ना तो किसी जांच एजेंसी को देते हैं और ना ही न्यायालय जाते हैं जो प्रमाण है की केजरीवाल देश की संवैधानिक सरंचना पर भरोसा नहीं करते, केजरीवाल का मकसद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना या भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाना नहीं बल्कि सनसनी फैलाकर सुर्ख़ियों में आना और आम जनता के मन में वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ नफरत पैदा करना है।
देश में प्रधानमंत्री का पद राष्ट की गरिमा, अतिविशिष्ठ्ता और सम्मान का प्रतीक होता है पर केजरीवाल अपनी मर्यादाओं को लांघते हुए अब बहोत आगे निकल चुके हैं, बात बात में प्रधानमंत्री पर निराधार आक्षेप लगाते रहते हैं जो केवल इस पद की गरिमा के खिलाफ नहीं बल्कि देश के मतदाता के आत्मसम्मान और निर्णय के भी खिलाफ है।
तय हमें करना है की क्या हम जो कुछ हमारे पास है उसे गढ़कर तैयार करना चाहते हैं या सब कुछ नष्ट कर तमाशबीन बनना चाहते हैं, ये देश किसी अन्ना या किसी केजरीवाल का नहीं बल्कि हम सभी के पूर्वजों का खून यहाँ की मिटटी में शमिल है, ये देश अगर अपनी नागरिकता के नाते हमें कुछ अधिकार देता है तो हमसे कुछ कर्तव्यों की भी अपेक्षा रखता है, जिस तरह से हम अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं उसी तरह से हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी संजीदा होना होगा, हम जिसे विकास  का मार्ग समझ रहे हैं वो सिर्फ और सिर्फ विनाश की ओर जाने वाला अंधकारों से सना हुआ रास्ता है, हमें अगर हमारे पूर्वजों ने आजाद भारत विरासत के तौर  पर दिया है तो हमारा प्राथमिक दायित्व है हमारी आने वाली पीढ़ी को इस आजादी को और बेहतर कर सौपना  ना की इसे समाप्त करना।
अन्ना ओर केजरीवाल देश का भविष्य नहीं बल्कि हम ओर आप इस देश का भविष्य हैं और हमें इस जिम्मेदारी को चौकन्ना होकर निभाना होगा वर्ना देश लोकतंत्र से भीडतंत्र और फिर भीडतंत्र से तानाशाहों के हाथ चला जायेगा, हम सिर्फ हाथ मलते रहेंगे और हमारी आने वाली पीढ़ी हमारे इस कृत्य पर शर्मिंदा और शर्मशार होगी।

Sunday, October 14, 2012

Arvind Kejarival and Indian Politics

भारतीय राजनीति में अरविन्द केजरीवाल 
 
अरविन्द केजरीवाल वर्तमान में सभी राजनीतिक दलों के लिए एक पहेली बने हुए हैं, कुछ दलों को लगता है की उनके इस आन्दोलन का लाभ उन्हें आने वाले चुनावों में मिलेगा तो कुछ दल अभी तक  भी तय नहीं कर पा रहें हैं की केजरीवाल के मामले में उनकी क्या भूमिका होनी चाहिए, नतीजतन देश के मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग राजनीती के इस भंवर को समझ नहीं पा रहा है और भ्रम और अनिर्णायक अवस्था का शिकार बना हुआ है।
कुछ माह पहले तक जब केजरीवाल, अन्ना और उनकी टीम केवल कांग्रेस का विरोध करती थी तब भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने इसे भुनाने का प्रयास किया और आगामी चुनावों में कांग्रेस की हार को अपनी जीत के रूप में देखने लगे पर ये ख्वाब ज्यादा दिन तक कोई भी दल नहीं देख पाया क्योंकि केजरीवाल ने धीरे धीरे सभी राजनीतिक दलों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया और खुद एक नए  राजनीतिक दल के साथ देश के सामने खड़े हो गए।
केजरीवाल देश की नब्ज समझ चुके थे पर अन्ना हजारे और किरण बेदी को केजरीवाल को समझने में वक़्त लगा और जब तक केजरीवाल की अति महत्वाकांक्षा इनके समझ में आती तब तक केजरीवाल अन्ना के आन्दोलन, विचारधारा, और जनसमर्थन को सीढियां बना कर रौंदते हुए आगे निकल गए।
जिन राजनीतिक दलों ने अन्ना और केजरीवाल को कांग्रेस विरोधी समझ कर अपना  समर्थन दिया और उनके साथ खड़ी भीड़ को अपने वोटबैंक में परिवर्तित करने का ख्वाब देखकर जंतर मंतर तक पहुच गए उनके लिए केजरीवाल गले में फंसी एक हड्डी की तरह हो गए जिसे निगलना और उगलना दोनों अब उनके बस में नहीं।
वर्तमान परिद्रश्य में अब  देश के  नागरिक को तय करना होगा की क्या अब हमें ऐसे नेतृत्व की ही आवश्यकता है जो देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था,  संसदीय परंपरा,  न्यायायिक व्यवस्था जांच एजेंसियों कि निष्ठा, सबको  एक सिरे से अस्वीकार कर दे और एक ऐसे रामराज की परिकल्पना लोगों के ह्रदय में बसाने की कोशिश करे जो भगवान राम स्वयं भी नहीं कर पाए।
अनशन और आन्दोलन देश के नागरिक का अधिकार है पर जिस अधिकार को पाने का हम पुरजोर प्रयास कर रहे हैं उसी देश की नागरिकता हमसे कुछ कर्तव्यों की भी अपेक्षा रखती है मसलन केजरीवाल को  हमेशा याद रखना चाहिए की उनकी अतिमहत्वाकांक्षा कही अन्तर्राष्टीय परिद्रश्य में  भारत की शाख और गरिमा को तो धूमिल नहीं कर रही है,  उन्हें  ध्यान रखना चाहिए की कहीं वो सही मुद्दों को गलत जगह तो नहीं उठाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें ध्यान रखना चाहिए की जिन जांच एजेंसियों को वो नकारा मान रहे हैं उन्होंने ही इसी सत्तारूढ़ कांग्रेस के कई मंत्रियों को जेल जाने के लिए विवश किया है।
टीम अन्ना सरकार के खिलाफ जिस अविश्वास की  नीव पर अस्तित्व में आई उसी अविश्वास का खुद शिकार हो गयी और कई टुकड़ों में विभक्त टीम अन्ना आज अस्तित्व में नहीं है, जो अन्ना देश को एक सशक्त लोकपाल देने आये थे वो एक अदूरदर्शी केजरीवाल देकर वापस लौट गए,  केजरीवाल जिस संसद को अन्ना को साक्षी बनाकर कोसते आये आज उसी संसद में जाने की बाटजोह रहे हैं,  जो भाजपा कांग्रेस विरोधी अनशन और आंदोलनों की बैसाखी के सहारे संसद में बैठना चाहती थी उस भाजपा को केजरीवाल ने दूध में गिरी मक्खी की तरह निकाल कर अलग कर दिया और खुद संसद की ओर नजरे जमाने लगे।
शायद ये राजनीति नहीं राजनीति का विकृत रूप है जब केजरीवाल संसद को चौराहे पर खडा करते थे तब भाजपा को ना तो संसदीय मर्यादा याद आई और न लोकतान्त्रिक तौर तरीकों से चुनी हुयी सरकार की आबरू की चिंता हुयी जो जनमत और निर्वाचन प्रणाली पर सीधा प्रहार था, किसी भी राजनीतिक दल का ध्यान इस ओर नहीं गया की इससे देश में अस्थिरता और असुरक्षा का वातावरण तैयार हो रहा है, अंतर्राष्टीय  स्तर  पर  भारत  की  शाख  गिर रही है लोग भ्रम का शिकार हो रहे हैं  जब की सभी राजनीतिक दल जानते थे की कोई भी केजरीवाल और अन्ना की आकांक्षाओं और आशाओं पर खरा नहीं उतर सकता क्योंकि उनकी मांग अनंत थी और हठ के स्वरुप में रोज बदलते रहने वाली थीं, ये लोग भीड़ दिखा कर भारत पर राज करना चाहते थे, केजरीवाल और अन्ना के लिए जो कुछ किया जाता वो सब महत्वहीन था जो करना संभव नहीं था बस वही महत्वपूर्ण था।
अब केजरीवाल सत्ता में  आयेंगे जहाँ केवल दो ही लोग होंगे एक केजरीवाल और दूसरा लोकपाल, क्योकि जिस न्यायायिक व्यवस्था, और प्रशासनिक व्यवस्था को ये मानते ही नहीं उसे भला कैसे अस्तित्व में रहने देंगे,हम लोकतंत्र से राजतन्त्र और फिर लोकशाही से तानाशाही तक पहुच जायेंगे फिर सरकारे मतदान से नहीं गुप्तदान से बना करेंगी और जनता जो आज तमाशबीन है कल तमाशा बन कर रह जाएगी।

Tuesday, May 11, 2010

सिर्फ पिता के लिए

पिता- पिता जीवन है संबल है शक्ति है,
पिता- पिता स्रष्टि के निर्माण कि अभिव्यक्ति है,
पिता- पिता उंगली पकडे बच्चे का सहारा है,
पिता- पिता कभी खट्टा कभी खारा है,
पिता- पिता पालन है पोषण है परिवार का अनुशाशन है,
पिता- पिता धौस से चलने वाला प्रेम का प्रशाशन है,
पिता- पिता रोटी है कपडा है मकान है,
पिता- पिता छोटे से परिंदे का बड़ा आसमान है,
पिता- पिता अप्रदर्शित अनंत प्यार है,
पिता- पिता है तो बच्चों को इन्तजार है,
पिता- पिता से बच्चों के ढेर सारे सपने हैं,
पिता -पिता है तो बाज़ार के सब खिलौने अपने हैं,
पिता- पिता से परिवार मे प्रतिपल राग है,
पिता- पिता से ही माँ कि बिंदी और सुहाग है,
पिता- पिता परमात्मा कि जगत के प्रति आसक्ति है,
पिता- पिता गृहस्थ आश्रम मे उच्च स्तिथि कि भक्ति है,
पिता- पिता अपनी इच्छाओं का हनन और परिवार कि पूर्ती है,
पिता- पिता रक्त निकले हुए संस्कारों कि मूर्ती है,
पिता- पिता एक जीवन को जीवन का दान है,
पिता- पिता दुनिया दिखाने का अहसान है,
पिता- पिता सुरक्षा है अगर सर पर हाथ है,
पिता- पिता नहीं है तो बचपन अनाथ है,
तो पिता से बड़ा तुम अपना नाम करो,
पिता का अपमान नहीं उन पर अभिमान करो,
क्योंकि माँ बाप कि कमी को कोई पाट नहीं सकता,
इश्वर भी इनके आशीषों को काट नहीं सकता,
विश्व मे किसी भी देवता का सम्मान दूजा है,
माँ बाप कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है,
विश्व मे किसी भी तीर्थ कि यात्रायें व्यर्थ हैं,
यदि बेटे के होते हुए माता पिता असमर्थ हैं,
वो खुशनसीब हैं जिनके माँ बाप साथ होते हैं,
क्योंकि माँ बाप के आशीषों के हाथ नहीं हजारों हाथ होते हैं|

पूजा तुम्हारे लिए जिया कि तरफ से .... माँ का अहसास

माँ - माँ संवेदना है भावना है अहसास है,
माँ - माँ जीवन के फूलों में खुशबू का वास है,
माँ - माँ रोते हुए बच्चे का खुशनुमा पालना है,
माँ - माँ मरुश्थल मे नदी या मीठा सा झरना है,
माँ - माँ लोरी है गीत है प्यारी सी थाप है,
माँ - माँ पूजा कि थाली है मंत्रो का जाप है,
माँ - माँ आँखों का सिसकता हुआ किनारा है,
माँ - माँ गालों पर पप्पी है ममता कि धारा है,
माँ - माँ झुलसते दिलों मे कोयल कि बोली है,
माँ - माँ मेहँदी है कुमकुम है सिन्दूर है रोली है,
माँ - माँ कलम है दवाद है स्याही है,
माँ - माँ परमात्मा कि स्वयं एक गवाही है,
माँ - माँ त्याग है तपस्या है सेवा है,
माँ - माँ फूँक से ठंडा किया हुआ एक कलेवा है,
माँ - माँ अनुष्ठान है साधना है जीवन का हवन है,
माँ - माँ जिन्दगी के मोहल्ले मे आत्मा का भवन है,
माँ - माँ चूड़ी वाले हाथों के मजबूत कन्धों का नाम है,
माँ - माँ काशी है काबा है और चारो धाम है,
माँ - माँ चिंता है याद है हिचकी है,
माँ - माँ बच्चे कि चोट पर सिसकी है,
माँ - माँ चूल्हा धुआं रोटी और हाथों का छाला है,
माँ - माँ जिन्दगी कि कडवाहट मे अमृत का प्याला है,
माँ - माँ प्रथ्वी है जगत है धुरी है,
माँ - माँ बिना इस स्रष्टि कि कल्पना अधूरी है,
तो माँ कि ये कथा अनादी है,
ये अध्याय नहीं है,
और माँ का जीवन मे कोई पर्याय नहीं है,
माँ का महत्वा दुनिया मे कम हो नहीं सकता,
माँ जैसा दुनिया में कुछ हो नहीं सकता|

कभी खुद से मिलूँगा तो पूछूँगा जरूर

जिन्दगी कि आपा धापी मे ना जाने क्या क्या खोया मैंने पर अफ़सोस सिर्फ खुद को खोने का है, आज अचानक ही तबियत हुई कि चलो खुद से कुछ बात कि जाये पर देख कर हैरान रह गया कि मैं खुद से कितना दूर आ चूका हूँ, यहाँ अगर अभय है तो खुद के लिए शिकायतों कि एक पोथी या फिर अनसुलझी सी एक पहेली और गर कभी किसी ने कोशिश कि सुलझाने कि तो उलझनों के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा | जब जिन्दगी कि शुरुआत एक कोरे कागज कि तरह कि तो लगा जैसे सब कुछ कितना आसान है पर आज यही कागज किसी उजले कफ़न मे लगे खून के दाग कि मानिंद कहानिया कहता है, जाना कहाँ था और कहाँ आ गए....शायद तरक्की इसी को कहते हैं, जब बेजुबान जानवरों को शाम होते ही घरोंदो कि ओर जाता देखता हूँ तो तरस आता है अपने वजूद पर जो चंद पैसों, चंद जरूरतों, और चंद साधनों के लिए अपनों से दूर उम्र के चढ़ाव का उतार देख रहा है, कल ये भी नहीं होगा और वो भी, फिर अफ़सोस शायद इससे ज्यादा उसका होगा पर क्या करें दौड़ना तो इसी भीड़ में है गर ठहर गए तो लोग कुचल देंगे |
छोटी सी जिन्दगी, कुछ लोग ज्यादा करीब है और कुछ आस्तीनों मे सांप कि तरह लिपटे हैं पर जो अपने थे उनका कोई पता ठिकाना नहीं शायद उन्हें भी भगवान ने मेरी ही तरह दुलार रखा है, बहोत से लोगों का तो अब नाम भी सिर्फ उनकी आखरी खबर कि तरह मिलता है, मन करता है कि काश वो एक दिन और जिन्दा होता तो पूरा दिन उसके साथ गुजारता पर फिर याद आता कि कितने सारे लोग जिन्दा हैं जिनके साथ गुजारने के लिए एक पल भी नहीं, आज कल लोग लोगों कि मौत के बहाने एक दूसरे से मिल लिया करते हैं वरना इस तरक्की के दौर मे जिन्दा लोगों के घर जाने कि फुर्सत कहाँ|
अपने पराये सब कुछ जनता था पर अब परिभाषा बदल गयी, मुझे जिनकी जरुरत है वो मेरे अपने रह गए और जिन्हें मेरी जरुरत है मैं उनका अपना हो गया बाकि सब पराये हैं, रिश्ते रस्म बन गए और रास्तों मे मिले बेगाने घेर कर चल पड़े, जिन्दगी किराये के मकान कि तरह अलग अलग गलियों और अलग अलग चौखटों मे गुजार दी, आज जहाँ खड़ा हूँ यहाँ रोज सुबह से शाम तक रिश्तों का बाज़ार लगता है, बड़े बड़े रिश्ते ख़रीदे जाते हैं और अच्छे अच्छे रिश्तों को बिकते देखता हूँ, कई बार मन को ये सोच कर तसल्ली भी होती है कि अच्छा हुआ मैं अपने रिश्तों को साथ नहीं लाया वरना शायद उन्हें भी यहाँ के दस्तूर के आगे मजबूर होकर नीलाम होना होता|
हर कोई अपनों से दुखी है और हो भी क्यों न परायों के पास इतनी फुर्सत कहाँ कि वो आपको दुखी करने मे अपना कीमती वक़्त जाया करें क्या उनके अपने नहीं, वो वहां व्यस्त है, आज के दौर में गर कोई आपका अपना आपको दुखी न करे तो एक बार सोचना जरूर, हो सकता है वो आपका अपना हो ही नहीं या फिर आप तो उसे अपना समझ कर दुखी कर रहे हो पर वो आपको अपना समझता ही न हो, ऐसे लोग जो जिन्दगी मे दुःख भी न दे सकें भला उनसे और किस चीज कि उम्मीद रखी जाये, कहते हैं दुःख के बाद सुख मिलता है पर जिनसे आज तक दुःख नहीं मिला भला सुख कैसे मिलेगा|
जाने वो कैसे लोग थे जिन्हें भगवान् मिल गए हम तो एक अच्छे इंसान को भी तरसते हैं .... गर कभी कोई मिला भी तो मैं परख नहीं पाया और देर हो गयी, आखों के सामने से वो कब ओझल हो गया पता ही नहीं चला और जब पता चला तब आँख मलने के सिवा कुछ शेष न था, हो सकता है मेरी जिन्दगी मे किसी धुंधले द्रश्य कि तरह जो चंद तस्वीरें हैं वास्तव मे वो अस्तित्वा मे ही न हों पर फिर भी इन जगमगाती रातों मे भी वो धुंधलापन जीने का सहारा बनता है, मैंने उन्हें खोया मुझे गम जरूर है पर तसल्ली भी कि जो मेरा नहीं था वो आज मेरा नहीं है पर वो खुद को क्या कह कर बहलाते होंगे जिन्होंने मुझे खोया और मैं उनके सिवा आज भी किसी और का नहीं बन पाया | निभाने से भी डर लगता और आजमाने से भी, कही जिन्हें अपना समझने का भरम पाल कर ही खुस हो लेता हूँ वो भी न टूट जाये|