Monday, April 20, 2009

कमजोर प्रधानमंत्री बनाम लौहपुरुष. . . . . .जनता क्यों कुछ नही जानती?

दो लोग देश के सर्वोच्च सिंहासन पर बैठने की जुगत में इस कदर लगे हुए हैं की एक दूसरे पर अलोकतांत्रिक शब्दों का प्रयोग करना इनकी आदत बन चुकी है , संयम और सादगी तो जैसे किताबों की बात, एक को कठपुतली कहा जाता है तो दूसरे को आतंकवादियों को रिहा करने का इल्जाम दिया जाता है , एक मात्र भाषा से परहेज रखतें हैं तो दूसरे जिन्ना की तारीफ़ में पीछे नही हटते, दोनों ही सच कहते हैं एक दूसरे के बारे में, अब जनता को सोचना चाहिए की किसकी गलतियों को माफ़ कर सत्ता सौपनी है।
बहोत से ख़राब लोगों में एक कम ख़राब को चुनना तो हमारी मजबूरी है ही, और जब हम मजबूर होकर कोई सरकार बनायेंगे तो वो मजबूत होगी की मजबूर सब जानते हैं।
जिस देश में धर्म और मजहब के नाम पर चुनाव जीतने की परम्परा हो वहां अगर हर दल किसी एक जाती, धर्म या मजहब का सरंक्षक बनने की कोशिश करता है या खुले शब्दों में कहें की धर्म की ठेकेदारी करता है तो क्या हर्ज़ है क्योंकि ये आदत तो हमनें ही डाली है न ।
एक हिन्दुओं के ठेकेदार हैं तो दूसरे मुस्लिम लोगों के हितों की रक्षा करने का दम भरते है, एक दलितों के नाम पर सत्ता सुख भोगने की चेष्टा रखते हैं तो कुछ कभी इस दल में कभी उस दल में कभी दल दल में नजर आते हैं, ये है मेरे देश के लोतंत्र की तस्वीर।
जागो अभी भी वक़्त है, इससे पहले की पानी सर के ऊपर से गुजरने लगे, अच्छे लोगों को चुन कर देश की बागडोर सौप दो।

Sunday, April 19, 2009

नेताओं पर जूते और चप्पल फेकना. . . . कितना जायज?

अमेरिकी राष्टपति से शुरुआत हुई और परम्परा आ पहुँची हमारी धरती तक, कभी लगा आक्रोश जाहिर किया तो कभी लगा जैसे किसी ने चाल चल कर इस हरकत को अंजाम दिया, पर यदि ये आक्रोश था तो क्या बस इतनी सी आग लगी थी सीने में की एक जूता फेंका और बुझ गई और अगर अब ठान लिया है की अपनी आवाज़ को बुलंद करेंगे और इस देश की साख को चूना लगाने वाले लोगों को देंगे तो भी क्या इतनी सी सज़ा ?
नेताओं के प्रति गुस्सा, क्रोध और आक्रोश तो लगभग हर किसी के सीने में है पर जूता चला कर आप सिर्फ़ अपनी मानसिक विकृति का परिचय दे सकते हो या फ़िर थोडी सी सुर्खियों में जगह पा सकते हो लेकिन आपका ये मानसिक दिवालियापन न तो आप के लिए अच्छा है और न ही इस देश के लिए ।
अगर वास्तव में है जज्बा कुछ कर दिखाने का तो लोकतान्त्रिक परम्परा को संजीवनी दीजिये और अपने आस पास के लोगों को जाग्रत करिए की ऐसे लोगों का चुनाव में विरोध करें और अच्छे लोगों को चुन कर देश की बागडोर सौपें, आज भी हमारे देश का शहरी आदमी मतदान में हिस्सा नही लेना चाहता और फिर कहता है की ये देश को क्या हो गया, मेरा मानना है की देश को इस मुकाम तक ले जाने में जितना राजनेताओं का हाथ है उससे कही ज्यादा उन लोगों का है जिन्होंने वोट नही डाला और ग़लत आदमी संसद तक पहुँच गया ।
वृद्ध कहते है अब हमें क्या लेना देना हमारी तो कट गई, जवान को मोबाइल से फुर्सत नही और बच्चों को मतदान का अधिकार नही, पचास फीसदी लोगों के मतदान से जो सरकारें बनेगी वो कमजोर भी होंगी और कोई जरुरी नही की जो लोग उसका हिस्सा बने वो उस योग्य भी हों की देश चला सकें।
इसलिए चप्पल और जूते पैरों मे पहने और घर से बहार निकल कर ऐसे लोगों की तलाश करें जो वोट नही डालते, उन्हें मतदान का महत्व बताएं ।

Wednesday, December 17, 2008

तेरे जाने की कशमकश|

तुम मेरे पास हो पर हर बार तुम्हारा दूर जाने का वादा करना और फिर रिश्तों को वहीँ लाकर खड़ा कर देना, शायद इम्तिहान है और मेरे

Monday, December 15, 2008

तेरे मासूम सवाल

शुरुआत हुयी तो जुबान नही चलती थी सिर्फ़ उँगलियों के इशारे पर जरुरत से ज्यादा माँ बाप दे दिया करते थे फिर ऊँगली के बाद कदम चलना चालू हुए और ख़ुद चीजों के पास जा उठाने की आदत पड़ी और उसके बाद जब से बोलना सीखा , पता नही चीखना और चिल्लाना कब अपने आप सीख गया, मांगना कम हुआ छीनने की आदत पड़ गई और उसके बाद भी है पूरा नही होता
पता नही कितना चाहिए और कब तक चाहिए, अब तो लोग आने वाली पीढियों का भी भण्डार में हिस्सा तय कर देते हैं और कुछ लोग की जिन्हें आने वाली पीढी छोडो आने वाले दिन के भोजन का ठिकाना नही, कितना अजीब है तकदीर का लेखा

Friday, December 12, 2008

मुद्दतें हो गई मुस्कुराये |

कुछ तो वक्त ने बदल दिया और कुछ हालत ऐसी हो गई की बदले बदले नज़र आने लगे, वरना पहले भी जिंदा तो थे ही जीना चाहता जरुर हूँ पर केवल मौत के आने तक , इससे पहले लोंगों की कोशिश है और इसके बाद मुझमे चाह नही, सौदा करता हूँ सुबह से शाम तक कभी बिकता हूँ कभी खरीदा जाता हूँ, एक आदत सी पड़ गई है इस बाज़ार में जा बैठने की .... न जाएँ तो जाएँ कहाँ
शुरुआत में सब कुछ था तो पैसा नही था और आज पैसा है तो उसके सिवा कुछ भी नही , अकेला हूँ पर ख़ुद को अकेला कहने से डरता हूँ, क्योंकि कई बार कोशिश की कि कुछ अपने हों, कोई अपना हो, लोग अपने बने भी मगर साथ छोड़ गए शहर में कोई लाश निकलती है तो एक पल के लिए सहम जाता हूँ की कही ये मेरी तो नही, कभी मुझे कोई देखे भीड़ में तनहा तनहा अलग नज़र आऊंगा, इतने सारे लोगों ने मुझे अकेला छोड़ा की अब सुबह से शाम तक अपना बोझ ढोता हुआ जी लेता हूँ
पहले बहोत कुछ ऐसा था जिसे पाना था और वही सब जिसे पाया, मेरी मजबूरियों की वजह बन गई, जरुरत तो पहले भी सिर्फ़ दो वक़्त के खाने की थी और आज भी, पर इस छोटी सी चाह ने पता नही कहाँ कहाँ घुटने टेके और कितना सौदा किया ख़ुद के साथ

Friday, December 5, 2008

अब मै चुप रहूँगा

मैंने जब सोचा की आवाज उठाउंगा तो पता नही कितने नाजुक रिस्तों ने मुझे खामोश होने के लिए मजबूर किया, मैं जिसने देश की असली तस्वीर दिखाने की कोशिश की तो उसे रोक दिया गया क्योंकि शायद अपनों को ये डर था की कहीं मैं खो न जाऊँ, मुझे मालूम है एक एक शहादत की हकीक़त, और हर बन्दे का खून मां के खून का हवाला देता है बात सिर्फ़ मुंबई की नही है पुरे हिंदुस्तान , हर शहर, हर मोहल्ले, हर घर और हर परिवार की है, मैं अदना हूँ मगर हिन्दुस्तान की संवेदना हूँ ब्लास्ट के वक्त मैं किस राज्य में था इससे फर्क नही पड़ता, फर्क ये पड़ता है मैं अब तक जिन्दा क्यों हूँ , मैं एक आम आदमी हूँ लेकिन मेरी मां, मेरी बेटी, मेरी पत्नी, मेरे पिता और मेरा पड़ोसी सब इस आतंकवाद की आग में जले हैं आज मैं सो जाऊं तो मेरे पास नींद नही है

Friday, September 5, 2008

शर्तों की भेंट चढ़ते रिश्ते |

तुम ऐसा करोगे तो मैं ये नही करुँगी, ऐसा करता हूँ इसलिए तुमको अधिकार है ये करने का..... इस तरह की बहोत सी शर्तें जिन्हें इंसान सुबह से शाम तक निभाता है और फिर सोचता है की हम दोनों एक दुसरे के लिए बने हैं, मेरा तो ये मानना है की हम दोनों एक दुसरे की शर्तों का आदर करने के लिए बने हैं, प्यार तो एक बहाना मात्र है साथ जीने का। दो लोग एक साथ रह कर भी एक साथ नही होते क्योंकि साथ रहना शर्त थी साथ देना नही